-->

search ad

काग्रेसियो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया।

काग्रेसियो ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया।

सितारगंज:(गुरनाम सिंह करनावल) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ० मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  डॉ0 मनमोहन सिंह की 92 वर्ष की उम्र थी वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे वर्ष 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्सअस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ 0 मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था । वर्ष 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ 0 मनमोहन सिंह 1985 से 1987 तक भारतीय योजना आयोग के प्रमुख भी रहे। आज सितारगंज में कांग्रेस नेता नवतेज पाल सिंह पूर्व राज्य मंत्री बलवंत बोरा,गुरसेवक सिंह, राकेश कुमार, राम नगीना, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे , पूर्व नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, सरताज अहमद, गुरदेव सिंह , बलराज सिंह, प्रेम सिंह, देवराज सिंह , मिंदर सिंह,बक्शीश सिंह आदि सैकड़ों कांग्रेसियों व देशवासियों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन