-->

search ad

बेड्ड पाको बारा मासा लोकगीत मेें थिरके स्वयंसेवी, सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन।

बेड्ड पाको बारा मासा लोकगीत मेें थिरके स्वयंसेवी, सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) नगर में स्थित श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम सिद्धा नवदिया में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का सफल समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स० प्रेम सिंह टुरना, अध्यक्ष नगर पंचायत नानकमत्ता, विशिष्ट अतिथि स० चरनजीत सिंह, बाबा जसवीर सिंह गाँधी, प्राचार्य डॉ० सीता मेहता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ० इंदु बाला ने दीप प्रज्वलित किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने समापन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से समा बांधा तथा बेडु पाको बारा मासा जैसे लोकगीतों में थिरके। मंच से संचालन डॉ० मनोज कुमार जोशी द्वारा किया गया। डॉ० सीता मेहता की अध्यक्षता में आयोजित सात दिवसीय शिविर की विस्तृत जानकारी दी तथा स्व अनुशासन के साथ अपने निर्धारित सपने को प्राप्त करने की बात कही उन्होंने बताया विद्यार्थी को अपने परिवेश एवं संगति से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, अच्छी संगति से विद्यार्थी का जीवन सफल होता है। इस दौरान स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एनएसएस अधिकारी डॉ० इंदु बाला ने सप्ताह भर चले कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। नगर पंचायत अध्यक्ष स० प्रेम सिंह टुरना ने बतौर मुख्य अतिथि स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति की अपनी भूमिका होती है। छात्र जीवन वह भी एनएसएस और एनसीसी से जुड़े विद्यार्थियों की समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही ज्यादा रहती है इसलिए इस प्रकार के शिविर अनुशासन में जीना और अपने कर्तव्यों का बोध कराते हैं। उन्होंने सभी से प्रकृति के साथ जुड़े रहने की आवश्यकता पर बल दिया।
स्वयंसेवी साहिल बाबा द्वारा शिविर के दौरान किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 5 ग्रुप प्रमुखों को पुरस्कृत किया गया तथा एड्स विषय पर निबंध लेखन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवियों को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सिद्धा नवदिया ग्राम प्रधान पति गुरमीत सिंह, सिद्धा नवदिया प्रधानाध्यापक निमाई माझी, बंगाली कॉलोनी प्रधानाध्यापक खीमानंद अटवाल, जूनियर हाईस्कूल प्रधानाध्यापिका कांता उपाध्याय, अजीम प्रेम जी के कार्यकर्ता स० कुलवंत सिंह, डॉ० गोपाल सिंह, डॉ० नीतू, डॉ० किरन, डॉ० राधा बिष्ट पंवार, पंकज सिंह बोहरा, ज्योति राणा, मनोज कुमार, वर्षा सक्सेना, बरुण कुमार सक्सेना, काजल बरमान, ईशा गुप्ता, रेनू थापा, पूनम राणा, सुमित कौशल, प्रगति राणा, दुर्गानाथ गोस्वामी, देवराम, अनिल कुमार, हर्षित पोखरिया, नितेश गुप्ता, शिवांगी जोशी, परविंदर कौर, शीला भट्ट, संजना राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन