-->

search ad

बार एसोसिएशन उधमसिंहनार के अधिवक्ताओं ने बार काउसिल उत्तराखंड नैनीताल के सचिव स ेमुलाकत कर अधिवक्ता संशोधित अधिनियम बिल 2025 का किया विरोध।

बार एसोसिएशन उधमसिंहनार के अधिवक्ताओं ने बार काउसिल उत्तराखंड नैनीताल के सचिव स ेमुलाकत कर अधिवक्ता संशोधित अधिनियम बिल 2025 का किया विरोध।

नैनीताल:(चरनसिंह सरारी) बार एसोसिएशन उधनसिंहनगर अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय तथा सचिव सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बार एसोसिएशन उधमसिंहनगर के एक शिष्टमंडल ने बार काउंसिल उत्तराखंड के सचिव मेहरवान सिंह कोरंगा से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि अधिवक्ता अधिनियम 1961 में किये जा रहे संशोधन बिल 2025 के संशोधन अधिनियम धारा 35 ए स्पष्ट रूप से अधिवक्ता की वाक्या एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता स्पष्ट रूप से कूठारा घात है अधिवक्ता की संस्था जो एक स्वस्थ्य साक्षी संस्था है को अपनी बात को रखने का तथा शान्तिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार भारतीय सविधान प्रदान करता है अधिवक्ता समुदाय जिन्होने राष्ट्र की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने सत्य एवं अहिंसा व शान्तिपूर्ण तरीके से अंग्रेजो को भारत से खदेड़ा था शान्तिपूर्ण प्रदर्शन करना अधिवक्ता का जन्मसिद्ध अधिकार है यह अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत हमें प्रदान करता है धारा 35 ए में दिये गये प्रावधान अधिवक्ताओं के स्वतंत्र रूप से कार्य करने में एवं अपनी बात को प्रभावी रूप से प्रदर्शित करने में कुठाराघात है जिसका जिला बार एसोसिएशन जिला उधमसिंहनगर स्पष्ट रूप से इस धारा को पूरजोर हटाने की मांग करती है तथा अधिवक्ता संशोधन बिल की धारा 45बी का भी जिलाबार एसोसियेशन उधमसिंह नगर पूरजोर विरोध करती है क्योकि धारा 45वी अधिवक्ताओं को स्वतंत्र रूप से कार्य करने में बाधा उत्तपन करती है जिससे यहाँ स्पष्ट करना है कि कदाचार एवं झूठी गवाही इत्यादि देने के लिए पूर्व से ही आपराधिक अधिनियम में प्राविधान है धारा 45बी सम्पूर्ण न्याय जगत में प्रभावी न्याय देने एवं न्याय को अंतिम छोर तक पहुँचाने में बाधा उत्पन्न करेगी तथा सिविल / दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता जिसमें एक व्यक्ति की जीत या एक व्यक्ति की हार निश्चित होती है को प्रभावी तरीके से स्वतंत्र रूप से कार्य करने में बाधा उत्पन्न करेगी ऐसी स्थिति में धारा 45 बी को हटाने की जिलाबार एसोसियेशन उधमसिंह नगर पूरजोर मॉग करती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन