एक किलोमीटर टाइल्स रोड का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रशासक ने भूमि पूजन से किया।
21 फ़रवरी, 2025
Edit
खटीमा:(चरनसिंह सरारी) ब्लॉक प्रमुख प्रशासक खटीमा रणजीत सिंह नामधारी द्वारा अपने ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर बुढ़िया में टाइल्स रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन कर किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रशासक ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा ही ग्राम मोहम्मदपुर भुड़िया में एक किलोमीटर टाइल्स मार्ग निर्माण की स्वीकृति दी गई है, प्रमुख प्रशासक ने बताया कि टाइल्स रोड के निर्माण में उचित गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कराया जाएगा, ताकि यह रोड अधित समय तक टिका रहे, यह रोड ग्राम के विकास में उपयोगी होगा एवं किसानों को भी लाभ होगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रशासक के पिताजी आदरणीय साधु सिंह नामधारी द्वारा भूमिपूजन के उपरांत रोड की नींव रखी गई, ओर मिष्ठान वितरण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह राणा, भाजपा नेता रविंद्र राणा, राकेश कुमार, घनश्याम राणा, जुझार सिंह, दान सिंह राणा, चरणजीत सिंह, बंटी राणा, चंद्रभूषण ठाकुरी, रिंकू बाजवा, बलदेव सिंह राणा, नरेंद्र सिंह आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।