-->

search ad

दर्जनों किसानों ने अपर बगुल फिल्टर में बेमौसमी पानी छोड़े जाने से गेहूं की फसल खराब होने को लेकर  दिया ज्ञापन।

दर्जनों किसानों ने अपर बगुल फिल्टर में बेमौसमी पानी छोड़े जाने से गेहूं की फसल खराब होने को लेकर दिया ज्ञापन।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर के यूपी सीमावर्ती आधा दर्जन गांव के दर्जनों किसानों ने उपजिलाधिकारी सितारगंज रविन्द्र जुवाठा के माध्यम से सिंचाई खंड सितारगंज तथा सिंचाई खंड बरेली यूपी के अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर बेगुल जलाशय के द्वारा अपर बेगुल फिल्टर में बेमोशमी पानी छोड़कर गेहूं की फसल खराब हो जाने से बचाने की मांग की है। जिसमे ग्राम नकटपुरा, सरकड़ा, हल्दुवा, सावेपुर, बिथाअकबर के दर्जनों ग्रामीणों ने कहा है। कि हमारे ग्रामों में बैगुल जलाशय से अपर बैगुल फीडर निकलती है जिसमें वर्तमान समय में अनावश्यक पानी छोड़े जाने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तथा इस समय किसानों को सिंचाई हेतु पानी की आवश्यकता नहीं है गेहूं की फसल तैयार होने की कगार पर है। यदि समय रहते जलाशय के पानी को नहीं रोका गया तो धान की फसल की बुवाई के समय पानी की कमी हो जाती है तथा धान की फसल को सुचारू रूप से पानी न मिल पाने के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।किसानों ने अपर बैगुल फीडर में छोड़े गये पानी को रोकने की मांग की है।ज्ञापन देने वाले किसानों में निर्मल सिंह केलोन, जगजीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, राजवीर सिंह, बलविंदर सिंह, गुरबचन सिंह, दयाल सिंह, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह, तजविंदर सिंह, चरणजीत सिंह सहित दर्जनों किसान शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन