-->

search ad

वनाग्नि की रोकथाम हेतु ब्लॉक स्तरीय समिति सितारगंज की बैठक।

वनाग्नि की रोकथाम हेतु ब्लॉक स्तरीय समिति सितारगंज की बैठक।

सितारगंज(चरनसिंह सरारी)आज सोमवार को उप जिलाधिकारी सितारगंज के सभागार कक्ष में वर्ष 2025 में वनाग्नि की घटनाओं के रोकथाम  तथा प्रबन्धन हेतु ब्लाक स्तरीय त्तमिति सितारगंज में उप जिलाधिकारी सितारगंज रविन्द्र कुमार जुवाठा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अगामी वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम हेतु चर्चा कि गई। चर्चा में विभिन्न बिन्दु पर प्रकाश डाला गया तथा ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की गई।जिसमे स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं सामाजिक कार्य कर्ताओं को वन अग्नि सुरक्षा, वन संरक्षण एवं वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बनाग्नि के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता का आयोजन किया जाए। एवं आम जन मानस वनाग्नि उससे होने वाली के क्षति से सम्बन्धि विस्तृत जानकारी दी जाए।वनाग्नि काल में ग्रामीण की सहभगिता से होने सकारात्मक प्रभाग के बारे चर्चा की गई।यद्यपि वनाग्नि से सुरक्षा यनों के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण है तथापि वनाग्नि शमन में सबसे महत्वपूर्ण व ध्यान देने योग्य बिन्दु यह है, कि वनाग्नि सुरक्षा इस प्रकार नियोजित की जानी चाहिए की मानव क्षति अथवा गम्भीर चोट की संभावना न्यूनतम रहे। वनाग्नि से बड़ी संख्या में वन्य जीव हताहत अथवा घायल होते है। अतः वनाग्नि शमन में काउन्टर फायर टूल का प्रयोग अत्यधिक सोच समझ कर व विवेक के साथ करना चाहिए।बैठक की कार्यशाला में रविन्द्र कुमार जुवाँठा उपजिलाधिकारी सितारगंज, संतोष कुमार पंत, उप प्रभागीय वनाधिकारी सितारगंज,सी०आर० आर्या खण्ड विकास अधिकारी सितारगंज,दुर्गा सिंह भण्डारी फायर सर्विस अधिकारी,जीवन चन्द्र उप्रेती वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली रेंज, महेन्द्र सिंह रैकुनी वन क्षेत्राधिकारी रनसाली रेंज,महेश चन्द्र जोशी वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जौलासाल, उदय सिंह राणा जिला पंचायत सदस्य नकुलिया,पंकज बसु ग्राम प्रधान अरविन्दनगर,बलिराम यादव ग्राम प्रधान गोठा,राजेन्द्र सिंह वन दरोगा,मुख्तार अहमद वन दरोगा,अनिल कुमार बहुगुणा वन दरोगा,हेमन्त कुमार तिवारी वन दरोगा व जन प्रतिनिधि एव आम जन मानस आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन