-->

search ad

बिगुल नदी से मिट्टी भरे डंपरों के निकलने से बंधे का रास्ता खराब होने के विरोध में बमनपुरी के ग्रामीण हुए लामबंद।

बिगुल नदी से मिट्टी भरे डंपरों के निकलने से बंधे का रास्ता खराब होने के विरोध में बमनपुरी के ग्रामीण हुए लामबंद।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) ग्राम बमनपुरी के समस्त ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सितारगंज रविन्द्र  कुमार जुवाठा को ज्ञापन देकर मांग की है कि वर्तमान में बैगुल नदी के उत्तर दिशा में मि‌ट्टी खनन का कार्य चल रहा है। जो नदी किनारे मिट्टी खनन के उपरान्त उस मिट्टी का ढूलान डम्परों से हमारे गाँव को आने वाले गाँव के बंधे के रास्ते से निकाला जा रहा है। जिससे बंधे को नुकसान होने के साथ हमारी ग्रामीणों का रास्ता भी खराब हो रहा है और डम्परों के आवागमन से ग्रामीण के आवागम व बच्चों के स्कूल जाने में भारी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है। यह मार्ग सिंगल है और भारी वाहनों के प्रयोग के लिए नहीं है। भारी वाहन डम्पर आदि इस मार्ग से चलते रहेंगे तो मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ बंधे को नुकसान हो जायेगा। ग्रामीणों ने मिट्टी भरे डम्परो को उस रास्ते से रोकने की मांग की है।मांग करने वालो में ग्राम प्रधान पति अमरजीत सिंह,मोहन सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह, गणेश सिंह, चंदन सिंह, मानसिंह सामंत, पान सिंह जोशी, तेज सिंह नेगी, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवान सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, मदन सिंह, बलवंत सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन