-->

search ad

हिंदू विश्व परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र।

हिंदू विश्व परिषद,बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र।

मंदिर के समीप कच्ची शराब तथा मांस बेचने वालो पर रोक लगाने की मांग की।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ताओ ने उपजिलाधिकारी सितारगंज कार्यालय में पहुंचकर उपजिलाधिकारी रविन्द्र कुमार जुवाठा के माध्यम से कोतवाली सितारगंज में शिकायती पत्र देकर नगर के ग्राम पंडरी स्थित मन्दिर के समीप कच्ची शराब एवं मांस की बिक्री को प्रतिबन्धित किये जाने की मांग की है।शिकायती पत्र में कहा गया है कि कतिपय व्यक्तियों द्वारा हिन्दूओं की आस्था को चोटिल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, जो अत्यन्त दुखद एवं निन्दनीय है। आपको सूचित करना है कि सितारगंज के ग्राम-पंडरी स्थित मन्दिर के समीप कतिपय हिन्दू विरोधी व्यक्तियों द्वारा कच्ची शराब एवं मांस की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है. जिससे शान्तिप्रिय क्षेत्र में अशान्ति का माहौल उत्पन्न हो रहा है। इस अवैध कच्ची शराब एवं मन्दिर के समीप मांस की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है। अगर ऐसे घिनौना कार्य करने वाले व्यक्तियों पर रोक नही लगाई गई तो सैकड़ों हिन्दू एवं श्रद्धालु सड़कों पर उतरने के लिए विवश होंगे। चूंकि अब महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी नजदीक है। इस मौके पर पवन कुमार, अजय भगत, सूरज, पिंटू कुमार, विनोद राणा, राजा आदित्य आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन