-->

search ad

मुख्यमंत्री ओर केबिनेट मंत्री को पत्र भेजकर राशन कार्डो में पात्र यूनिटों की संख्या बढ़ाने तथा विद्युत बिल में सम्मलित सरचार्ज माफ करने की मांग की गई।

मुख्यमंत्री ओर केबिनेट मंत्री को पत्र भेजकर राशन कार्डो में पात्र यूनिटों की संख्या बढ़ाने तथा विद्युत बिल में सम्मलित सरचार्ज माफ करने की मांग की गई।



सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर पालिका परिषद सितारगंज के अध्यक्ष सुखदेव सिंह के कार्यालय में उनकीअध्यक्षता में बिजली विभाग के जेई सितारगंज महेंद्र सिंह तथा पूर्ति निरीक्षक सितारगंज धर्मेंद्र सिंह धामी के साथ एक बैठक संपन्न हुई।बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली ने किया।बैठक में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को पूर्ति विभाग के माध्यम से पत्र भेजकर मांग की गई कि नगरवासियों, क्षेत्रवासियों के राशन कार्डो में पात्र यूनिटो को बढ़ाने में दिक्कते आ रही है।राशन कार्डो में पात्र यूनिटो की संख्या बढ़ाये जाने की मांग की है।साथ ही बिजली विभाग के जेई के माध्यम से भी पत्र भेजकर मांग की गई है कि  जो विद्युत बिल में सम्मलित सरचार्ज को लगाया जा रहा है उसे माफ करने की मांग की गई है।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली,बिजली विभाग के जेई महेंद्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह धामी,रिहाना कुरेशी, विद्युत विभाग के जेई महेंद्र सिंह, सभासद रवि रस्तोगी, सचिन गंगवार, नितिन चौहान, दीपक गुप्ता, सतीश उपाध्याय, अविनाश वाल्मीकि, चंदन श्रीवास्तव, फैसल अंसारी, रिहान अंसारी, शाने आलम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन