सैनिक मिलन केन्द्र सिसोना में सैनिक संगठनों ने सुनी सैनिकों की समस्याएं।
17 फ़रवरी, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी)नगर के समीपवर्ती ग्राम सभा सिसोना में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल सी०पी० कोठारी सहायक कल्याण अधिकारी ऑर्डिनरी कैप्टन सुंदर सिंह एवं उनकी टीम और गौरव सेनानी संगठन सितारगंज के अध्यक्ष कैप्टन आत्मा सिंह एवं उनकी पूरी टीम द्वारा सैनिक मिलन केंद्र सिसोना में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास उधम सिंह नगर तरफ से नवनियुक्त ब्लॉक प्रतिनिधि नायक आनंद वल्लभ भट्ट (सेवानिवृत्त) को सम्मानित किया गया। ब्लॉक प्रतिनिधि आनंद बल्लभ भट्ट ने बताया कि जिस प्रकार से सितारगंज क्षेत्र के गौरव सेनानियों ने और सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ने मुझ पर विश्वास करके जो मुझे सैन्य समाज के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वह पूरे कर्तव्य निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करुगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों ओर उनकी टीम ने सितारगंज ब्लॉक के सभी गौरव सेनानियों, वीर नारियों और उनके परिवारों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में आसपास के ज्यादा से ज्यादा गौरव सेनानियों और वीर नारियों तथा उनके परिवारों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम ने सभी गौरव सेनानियों और उनके परिवारों की समस्याओं को गौर से सुना और उन समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रतिनिधि नायक आनंद बल्लभ भट्ट द्वारा सर्वप्रथम क्षेत्र की सार्वजनिक समस्याओं से सैनिक कल्याण अधिकारी को अवगत कराया गया और सैनिक कल्याण अधिकारी ने उनके निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।उसके बाद बारी बारी सभी गौरव सेनानियों ने जिनकी भी समस्याएं थी जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास की टीम के सम्मुख रखा। कार्यक्रम में गौरव सेनानी संगठन सितारगंज के अध्यक्ष कैप्टन आत्मा सिंह, कैप्टन आर०पी० रेखाली, कैप्टन जंग सिंह धामी, कैप्टन हरिश चंद्रावली, नायक आनंद बल्लभ भट्ट, ब्लॉक प्रतिनिधि नायक महेश तिवारी नायक महेश कुमार, नायक रघुवीर सिंह नेगी, सूबेदार राजा अप सिंह, हवलदार त्रिलोक सिंह, ऑर्डिनरी कैप्टन आलम सिंह,कैप्टन जयभान सिंह, कैप्टन गंगा सिंह, ऑर्डिनरी कैप्टन जितेंद्र पांडे, हवलदार जमन सिंह, सूबेदार जगजीत सिंह, हवलदार चंद्र सिंह, सूबेदार कल्याण सिंह, परिहार सिंह, चंद्र सिंह कार्की, सूबेदार गजेंद्र सिंह, नायक संजय सिंह, वीर नारी सीता देवी, गोमती देवी, कुंती देवी, सरस्वती देवी, सीता धामी आदि शामिल रहे।