ग्राम लोका गोठा के ग्रामीण 311 दिनों से धरने पर।
16 फ़रवरी, 2025
Edit
17 फरवरी को सितारगंज मेन चौक पर रोष व्यक्त करते हुए तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपेगे ज्ञापन।
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) ग्राम लोका गोठा के दर्जनों ग्रामीण 311दिनों से नगर पालिका सितारगंज के प्रांगण में तीन सूत्रीय मांगो को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं धरने पर बैठे सतेंद्र कुमार ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि हम ग्रामीण 311 दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार कुंभ कर्ण नीद सो रही है सरकार ने हमारी बुनियादी सुविधाओं की मांगों को नजर अंदाज कर रखा है उन्होंने बताया कि जब चुनाव आता है तो जनप्रतिनिधि घर घर जाकर झूठे वायदे करते हैं ओर सारी सुविधाओं को देने के झूठे आश्वासन देकर भोली भाली जनता को मूर्ख बना कर वोट ले जाते हैं ओर पांच साल तक जनता इनके आगे हाथ जोड़कर गुहार लगाती है लेकिन ये नहीं सुनते जन प्रतिनिधियो को सिर्फ जीत दर्ज करने से होता। वहीं उन्होंने कहा कि जंगल, डाम ,नालों, नदियों किनारे निवास करने वाली जनता नर्क जैसी जिन्दगी जी रही है क्योंकि बुनियादी सुविधाओं से उने वंचित रखा जाता है सरकार को हमारी समस्याओं का समाधान करना चाहिए तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हम ग्रामीण 17 फरवरी को सितारगंज मेन चौक पर रोष व्यक्त करेंगे साथ ही तीन सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपेगे क्योंकि 311दिनों से हम ग्रामीण धरने पर बैठे हैं ओर सरकार हमारी मांगों को नहीं सुन रही है जब सरकार हमारी तीन सूत्रीय मांगों को नहीं मानेगी तब तक धरना जारी रहेगा, धरने पर बैठने वाले मुरारी, योगेंद्र ,श्याम सुन्दर,सुरेश, मनोहर, संदीप आदि शामिल रहे।