12 एकड़ 3 बीघा खड़ी गेहूं की तैयार फसल जलकर हुई राख,लगभग किसानों को 7 लाख का हुआ नुकसान।
19 अप्रैल, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बीती 12 अप्रैल शनिवार को लगभग दोपहर डेढ़ बजे अचानक अज्ञात कारणों से ग्राम साबेपुर तथा ग्राम नकटपुरा तहसील सितारगंज में गेहूँ की खड़ी तैयार फसल में आग लग गई। आनन फानन में पीड़ित किसानों की सूचना पर अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। जिसमे लगभग आधा दर्जन किसानों की लगभग साढ़े बारह एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बीती 12 अप्रैल शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे अचानक ग्राम नकटपुरा तथा ग्राम साबेपुर में गेहूं की तैयार खड़ी फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।आनन फानन में पीड़ित किसानों ने अग्निशमन विभाग तथा राजस्व विभाग को सूचना दी।जिसपर अग्निशमन की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।जिसमे लगभग 12 एकड़ 3 बीघा खड़ी गेहूं जल जाने से लगभग 7 लाख रुपए का आधा दर्जन किसानों को नुकसान हो गया। इधर राजस्व विभाग के राजस्व निरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए और गेहूं के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार सितारगंज पूजा शर्मा को सौप दी है।जिसमे ग्राम नकटपुरा की 5 एकड़ ओर साबेपुर की साढ़े सात एकड़ गेहूं जल जाने की रिपोर्ट भेजी गई है। इधर पीड़ित किसानों में सुखदेव सिंह, मेजर सिंह,अमरीक सिंह पुत्रगण महेंद्र सिंह तथा बलविन्द्र सिंह, दयाल सिंह, परसन सिंह पुत्रगण बख्शीश सिंह निवासी ग्राम नकटपुरा तहसील सितारगंज जिला उधमसिंहनगर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों तथा प्रदेश सरकार से उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।