नेशनल हेराल्ड केस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी को बदनाम करने व षड्यंत्र के तहत फसाने की साजिश।
20 अप्रैल, 2025
Edit
सितारगंज:(गुरनामसिंह करनावल) उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री बलवंत सिंह बोरा ने आज पत्रकार वार्ता में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी व सोनिया गांधी को बदनाम करने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार षड्यंत्र के तहत साजिश कर रही है । वहीं उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के लिए ओर ब्रिटिश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 1937 में नेशनल हेराल्ड अखबार को निकाला था जो भारत का प्रतीक चिह्न बना था। वहीं षड्यंत्र के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के द्वारा ईडी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी जो लगभग तीन वर्ष तक अगस्त 2015 तक चली थी जिसमे ईडी ने जांच में कोई भी अपराध नहीं पाया था ओर जॉच पूरी कर इस केस को बंद कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से केन्द्र की मोदी सरकार नेशनल हेराल्ड केस में षड्यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी को फसाया जा रहा है, राजनीति प्रतिशोध भावना में फसाया जा रहा है वहीं उन्होंने बताया कि सरकार ने उस समय के ईडी निर्देशक राजन कटोक्ष को आनन फानन मे बदल दिया गया था। ओर ईडी से बंद हुए केस को जबरन फिर से शुरू करवा दिया है जो राजनीति बदले की भावना से यह कार्यवाही की जा रही है राजनीति प्रतिशोध के कारण राहुल गांधी व सोनिया गांधी तथा अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर इनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। वही उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है बोलने की आजादी खत्म कर रही है लेकिन राहुल गांधी व सोनिया गांधी तथा कांग्रेस पार्टी के सिपाही व विपक्ष डरने वाले नहीं हैं।