
रुद्रपुर/पंतनगर:(चरनसिंह सरारी)यूसीमास उत्तराखंड द्वारा आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय अबैकस एवं मेंटल अरिधमेटिक प्रतियोगिता का आयोजन आज गोविन्द बल्लभपंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 600 विद्यार्थियों ने भाग लियाप्रतियोगिता का प्रारंभ प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी में "विजुअल" और "लिसनिंग" फॉर्मेट में परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में संपन्न हुई, जिसमें छात्रों को 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने थे। इस विशाल प्रतियोगिता में 600 से अधिक बच्चे शामिल हुए। प्रतिभागी बच्चों की उम्र 5 से 13 वर्ष के बीच रही।यूसीमास सितारगंज और खटीमा के निदेशक हर्षित पांडे और श्रीमती दीपाली पांडे ने कहा, कि हर वर्ष प्रतियोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है, क्योंकि यूसीमास कोर्स न केवल बच्चों के गणित के डर को दूर करता है बल्कि अन्य विषयों में भी उनकी एकाग्रता रुचि और प्रदर्शन में सुधार करता है। बच्चे अब न केवल इस मंच पर बल्कि अपने स्कूलों में भी चमक बिखेर रहे हैं। जो बच्चे सितारगंज और खटीमा से यूसीमास कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं।वितरण समारोह विश्वविद्यालय के डॉ. रतन सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठितअतिथिगणों में डॉ.ए.एस. जीना (प्रोफेसर एवं डीन, स्टूडेंट वेलफेयर),डॉ.जे.एल. सिंह (प्रोफेसर एवं अध्यक्ष, वेटरनरी मेडिसिन विभाग)डॉ. रंजन श्रीवास्तव (प्रोफेसर, फ्लोरीकल्चर एवं प्लांट टिश्यू कल्चर विभाग),उपस्थित रहे।इन सभी विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनकी मेहनत को सराहा।
पुरस्कार विजेताओं में मॉडल चैंपियन मास्टर मुदित राठी,चैंपियन लक्ष्य सिंह अधिकारी रहे।इस मौके पर खुशदीप कौर, हिमाद्री जोशी, श्रेया विश्वकर्मा, बुशरा तनवीर, मितांश तिवारी, यशमीत कौर, अर्पित कुमार, मनसी रत कौर, गुखंशसिंह, प्रभलीन कौर, अद्विकगोयल, गुरकरनसिंह, दक्ष मित्तल, अदविका यादव, अनुप्रिया त्रिपाठी, प्रगति गुप्ता, संदीप राउत, आश्रित कौर, सरगुन कौर आदि मौजूद रहे।मेरिट में दर्शित पांडे, आख सैनी, मयंक राणा, जय ग्रोवर, देवेश कुमार सिंह, अमनदीप कौर, शिवांगी राणा, धान्या अग्रवाल, वान्या रौतेला, दिव्यांशी कार्की, कुमुद सिंह, अगमवीर सिंह, आयुष्मान जोशी, लावेनिया शर्मा, आइरिस श्रीवास्तव रहे।पार्टी कैप्टन राजकरन सिंह, अनिकेत जोशी, मायरा जोशी, फारिहा बदर, अदीब मियाआदि रहे।