-->

search ad

पिंकश फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला।

पिंकश फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई कार्यशाला।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एस.एम. पब्लिक स्कूल में आज पिंकश फाउंडेशन द्वारा नारी सम्मान योजना के तहत छात्राओं के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं  को स्वावलंबी बनाना तथा उन्हें होने वाली निजी समस्याओं से निजात पाने के कई टिप्स दिए गए, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उपासना के द्वारा कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के सभी छात्राओं को विस्तार से जानकारी देते हुए समझाया गया कि उन्हें किस प्रकार से अपने आप को स्वस्थ्य रखना है तथा छात्राओं को होने वाली निजी समस्याओं से होने वाली कई परेशानियों से बचाव हेतु टिप्स देते हुए समझाया गया। साथ ही समाज में किस प्रकार से छात्राओं  को अपना वर्चस्व बनाते हुए आगे बढ़ना है इस पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट,उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य मनिंदर सिंह गुलाटी, सहित प्राइमरी इंचार्ज ममता बिष्ट आदि  मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन