-->

search ad

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का अधिवेशन सम्पन्न, अमरदीप सिंह अध्यक्ष व मोहित तिवारी सचिव निर्वाचित।

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन का अधिवेशन सम्पन्न, अमरदीप सिंह अध्यक्ष व मोहित तिवारी सचिव निर्वाचित।

रुद्रपुर:(चरनसिंह सरारी) एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखण्ड की जनपद शाखा ऊधम सिंह नगर का अष्टम् द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को आदित्य नाथ झा राजकीय इण्टर कॉलेज रुद्रपुर में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के द्वितीय चरण में जनपद स्तरीय पदाधिकारियों के लिए मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अमरदीप सिंह ने 83 मत प्राप्त कर विजयी दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविन्द्र पाण्डे को 34 मतों से पराजित किया, जबकि तीसरे उम्मीदवार वीरेन्द्र पाण्डे को 46 मत मिले। जनपदीय सचिव पद पर मोहित तिवारी ने 95 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी सुनील भण्डारी को 14 मतों से हराकर सफलता हासिल की।
अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री कुंवर सिंह रावत उपस्थित रहे। उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा.शि.) श्री हरेन्द्र मिश्रा, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष श्री पुष्कर सिंह भैसोडा, सचिव श्री हरजीत सिंह एवं निर्वाचन अधिकारी श्री दयाशंकर पाण्डेय व श्री अमोद सक्सेना सहित अनेक गणमान्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिवेशन का माहौल लोकतांत्रिक गरिमा व उत्साह से परिपूर्ण रहा।
इस अधिवेशन में कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहन चन्द्र जोशी, उपाध्यक्ष मो0 उवेस, संयुक्त सचिव दिनेश मित्तल, सांस्कृतिक मंत्री विजय आर्य, संगठन मंत्री पुलकित भारद्वाज, प्रचार मंत्री सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष मो0 खालिद एवं संपादक पद पर रीता सूर्य निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरदीप सिंह एवं सचिव मोहित तिवारी ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
यह अधिवेशन संगठनात्मक एकता, पारदर्शिता और शिक्षक-शिक्षा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्धता का प्रतीक बनकर सामने आया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन