उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना में हुआ छात्र-छात्राओं का चयन।
08 अप्रैल, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एस.एम. पब्लिक स्कूल सितारगंज के 8 छात्र छात्राओं का चयन जिला स्तरीय मुख्यमंत्री उदयी जीवीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2025 के लिए हुआ है,जिसमें छात्राओं में आरोही बोरा,तनप्रीत कौर और नायशा वहीं छात्रों में युवराज कुमार भाट,हर्ष सिंह बोरा,चिराग चंदोला, रोहित जीना और करनजोत सिंह लाली का चयन उदयीमान योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल,प्रधानाचार्य डॉक्टर मनिंदर सिंह गुलाटी व उप प्रधानाचार्य टी.एस.जीना द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, साथ ही इस सफलता के लिए विद्यालय के खेल विभाग के अध्यापक नरेंद्र राम आर्या को भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।