-->

search ad

सितारगंज बार एसोसिएशन चुनाव 2025-26 निर्विरोध सम्पन्न, दयानंद सिंह बने अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी भी बिना विरोध चुने गए।

सितारगंज बार एसोसिएशन चुनाव 2025-26 निर्विरोध सम्पन्न, दयानंद सिंह बने अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी भी बिना विरोध चुने गए।

                 अध्यक्ष - एडवोकेट दयानंद सिंह
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बार एसोसिएशन सितारगंज (पंजीकरण संख्या यूके067080 220/1000985) के वार्षिक चुनाव 2025-26 की पूरी प्रक्रिया आज निर्विरोध रूप से सम्पन्न हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता एवं सहायक चुनाव अधिकारी ललित मोहन काण्डपाल के निर्देशन में निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई इस चुनाव प्रक्रिया में अधिवक्ताओं ने एकजुटता और आपसी सहयोग की मिसाल पेश की।                  उपाध्यक्ष - मंगल सिंह राणा
चुनावी कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्रों की बिक्री 20 से 26 अगस्त तक हुई, 28 से 30 अगस्त तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए तथा 1 सितंबर को नाम वापसी के बाद 2 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच उपरांत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर लगातार हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार एडवोकेट दयानंद सिंह अध्यक्ष बने, उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट मंगल सिंह राणा, सचिव पद पर एडवोकेट शक्ति प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट राम-बुदन सागर तथा वरिष्ठ सदस्य पद पर एडवोकेट राजेन्द्र कुमार एवं एडवोकेट गुरमीत सिंह चुने गए।                           कोषाध्यक्ष - राम बुदन सागर
निर्विरोध निर्वाचन से अधिवक्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है, वहीं एसोसिएशन में नई कार्यकारिणी से अधिवक्ताओं की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
                सचिव - शक्ति प्रताप सिंह

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन