खटीमा में नवरात्र महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन, थारू संस्कृति की रंगारंग झलक से सजी शाम।
26 सितंबर, 2025
Edit
खटीमा : (चरनसिंह सरारी) नवरात्र के पावन अवसर पर बीते बृहस्पतिवार को शहीद वीरेंद्र सिंह राणा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर भूड़िया खटीमा में भव्य डांडिया महोत्सव 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें थारू सांस्कृतिक महासंगठन खटीमा ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं को जीवंत करते हुए उपस्थित जनमानस को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमनदीप कौर नामधारी, रणजीत सिंह नामधारी, साधू सिंह नामधारी और त्रिलोक सिंह नामधारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथियो ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी धार्मिक संस्कृति को समृद्ध करते हैं बल्कि लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर संगम सांस्कृतिक समिति देहरादून, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू सांस्कृतिक उत्थान समिति खटीमा, जय भूमसेन होलिका उत्थान समिति खटीमा, वन्य थारू उत्थान समिति खटीमा और विभिन्न ग्राम स्तरीय टीमों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन किया। डांडिया-गरबा नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी जीवंत बना दिया। वहीं थारू लोक गायिका रिंकू राणा, थारू लोक गायक बंटी राणा और केवल सिंह राणा ने अपने मधुर लोकगीतों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मोहम्मदपुर भूड़िया ग्राम प्रधान राजेश सिंह राणा, प्रीती राणा, सुपेंद्र सिंह राणा, भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता राणा, ग्राम प्रधान प्रतापपुर गुरसेवक सिंह, भारतीय किसान आंदोलन ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह, अमरिंदर सिंह, बलजीत सिंह, सुखविंदर सिंह बीटा सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन की भव्यता और उत्सवात्मक माहौल को और बढ़ा दिया। यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि थारू संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।