श्री गुरुनानक देव महाविद्यालय, नानकमत्ता में बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में शत प्रतिशत सफलता, छात्र-छात्राओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन।
25 सितंबर, 2025
Edit
नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा घोषित बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाफल में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत प्रतिशत सफलता हासिल की। परीक्षाफल में विनोद जोशी और माया भट्ट ने 75.33 अंकों के साथ संयुक्त प्रथम स्थान, नवनीत कौर ने 75.11 अंकों के साथ द्वितीय स्थान, जबकि पूर्णिमा राणा ने 74.66 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु बाला सक्सेना ने बताया कि यह उत्कृष्ट परिणाम महाविद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षकगणों की मेहनत का प्रमाण है। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधक चरणजीत सिंह, प्राचार्य डॉ. सीता मेहता, बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु बाला सक्सेना एवं समस्त शिक्षकगणों ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।महाविद्यालय का यह परिणाम छात्रों और शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और उत्कृष्टता की मिसाल बन गया है।श्री गुरुनानक देव महाविद्यालय, नानकमत्ता में बी.एड. द्वितीय सेमेस्टर में शत प्रतिशत सफलता, छात्र-छात्राओं ने दिखाया शानदार प्रदर्शन।