उत्तराखंड में पेपर लीक का फिर आरोप, नारायणपाल ने सरकार को लिया आड़े हाथ, बेरोजगार युवाओं को न्याय का आह्वान।
25 सितंबर, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के पेपर लीक होने की घटनाओं को लेकर पूर्व विधायक नारायणपाल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सितारगंज में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हर बार जब सरकारी परीक्षाएँ होती हैं, तब पेपर लीक हो जाते हैं, जिससे राज्य के युवा बेरोजगारी की मार झेलते हैं।सितारगंज विधानसभा से बसपा के पूर्व विधायक रहे नारायणपाल ने स्पष्ट कहा कि चाहे पटवारी की परीक्षा हो या कोई अन्य भर्ती, हमेशा युवा पीड़ित होते हैं और उन्हें नौकरी पाने का मौका नहीं मिलता। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि ऐसे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे लोगों में कानून का भय पैदा किया जाए, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएँ रोकी जा सकें। नारायणपाल ने प्रदेश सरकार को बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आह्वान किया और कहा कि सरकार की लापरवाही युवाओं के साथ विश्वासघात के समान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड के युवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए और उन्हें उनके हक की नौकरी मिले।ओर प्रदेश से बेरोजगारी खत्म की जा सके।