-->

search ad

यूकेएसएसएसी पेपर लीक प्रकरण पर भड़के बेरोजगार युवा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति का दहन कर जताया आक्रोश,

यूकेएसएसएसी पेपर लीक प्रकरण पर भड़के बेरोजगार युवा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति का दहन कर जताया आक्रोश,


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परीक्षा पुनः कराने की मांग को लेकर नगर के मुख्य चौराहे पर आज भारी संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियां एकत्र होकर 21 सितम्बर को आयोजित यूकेएसएसएसी परीक्षा पेपर लीक होने के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की और शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया  प्रतियां जलायी। युवाओं ने अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रति का दहन कर यह संदेश दिया कि उनकी मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सितारगंज रविंद्र कुमार जुवाठा को सौंपते हुए मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय व विस्तृत जांच कर दोषी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, परीक्षा सेंटर प्रबंधन और जैमर व्यवस्था में लापरवाही बरतने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। साथ ही युवाओं ने परीक्षा को पुनः आयोजित कराने तथा बेरोजगारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठायी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।ज्ञापन देने वालो में पुरन चौहान,उमेश पाठक,चरनजीत,अभिषेक,मनीष गुप्ता, हिमांशु उपाध्याय,कुलदीप पाठक,विशाल ,रोहित,हर्षित,आकाश राणा, अजय कुमार,साहिल,बिशन राणा,रोहित आदि युवा शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन