-->

search ad

एनएसएस स्थापना दिवस पर गुरुनानक महाविद्यालय में विशाल स्वच्छता अभियान और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने रैली निकालकर शहरवासियों को जागरूक किया।

एनएसएस स्थापना दिवस पर गुरुनानक महाविद्यालय में विशाल स्वच्छता अभियान और बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित, छात्रों ने रैली निकालकर शहरवासियों को जागरूक किया।

नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. इंदु बाला के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार और गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब मार्ग पर सफाई अभियान चलाया और कचरा हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद छात्रों ने महाविद्यालय से मुख्य बाजार तक रैली निकालकर शहरवासियों को स्वच्छता के लाभ, गंदगी के हानिकारक प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय सभागार में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बौद्धिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक चिंतन और उच्च लक्ष्य ही सफल जीवन की कुंजी हैं, और निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करना हर छात्र का दायित्व है। एनएसएस प्रभारी डॉ. इंदु बाला ने आगामी सत्र 2025-26 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार जोशी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनएसएस से जुड़कर वे अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं और राष्ट्र के उत्थान में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. गोपाल सिंह, डॉ. आरती राना, डॉ. ज्योति राना, डॉ. नीतू, श्री मनोज कुमार, श्रीमती ममता राणा, श्री रोशन कुमार, सुश्री रेनू थापा, कंप्यूटर सहायक श्री पंकज सिंह बोहरा, डॉ. राधा बिष्ट पंवार, श्रीमती पूनम राणा, सुश्री प्रगति राणा, श्रीमती काजल बर्मन, डॉ. किरन टम्टा एवं दुर्गानाथ गोस्वामी, देवराम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने न केवल छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना जगाई, बल्कि पूरे शहर में स्वच्छता और समाज सेवा के प्रति उत्साह भी फैलाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन