-->

search ad

57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिडकुल, सितारगंज में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन, जवानों ने 23 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिडकुल, सितारगंज में रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन, जवानों ने 23 यूनिट रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।


सितारगंज :(चरनसिंह सरारी) 57 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, सिडकुल, सितारगंज द्वारा आज कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशन एवं द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. बी.बी. सिंह के नेतृत्व में सिविल हॉस्पिटल खटीमा के सहयोग से एक भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और 23 यूनिट रक्तदान कर मानव सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सिविल हॉस्पिटल खटीमा के टेकनीशियन राहुल कुमार एवं रजनी विशेष रूप से उपस्थित रहे और तकनीकी सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी मनोज कुमार ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है” और बलकर्मियों का यह योगदान न केवल जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक होगा बल्कि रक्तदान करने वाले व्यक्ति को भी हृदयाघात, लीवर से जुड़ी बीमारियों और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव मिलता है, साथ ही वजन नियंत्रित करने और नई रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी यह बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। उन्होंने सभी को समाज के शिक्षित और जागरूक नागरिक के रूप में रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। शिविर में निरीक्षक मुन्नी बाई, उप-निरीक्षक अनेंद्र सिंह राणा, स.उप-निरीक्षक सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी विकास तथा चिकित्सा शाखा के कर्मियों सहित बड़ी संख्या में जवानों ने भाग लेकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया। रक्तदान शिविर न केवल मानवता की सेवा का अद्वितीय प्रतीक बना बल्कि इससे जवानों ने सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के मूल मंत्र को और अधिक मजबूत करने का कार्य भी किया। 57 बटालियन सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित यह शिविर स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया और समाज में जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में सफल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन