राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2025-26: गौरव सिंह फर्त्याल निर्विरोध अध्यक्ष, जोश और उत्साह के बीच घोषित हुए परिणाम।
27 सितंबर, 2025
Edit
सितारगंज :(चरनसिंह सरारी) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिसोना सितारगंज में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के नतीजों की घोषणा शनिवार देर शाम को कर दी गई, जिसके बाद कॉलेज परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। अध्यक्ष पद पर गौरव सिंह फर्त्याल निर्विरोध चुने गए, जिनकी जीत ने उन्हें छात्रों का सर्वसम्मत नेता बना दिया। उपाध्यक्ष पद पर कुसुम आर्या ने बाजी मारी, जबकि उपाध्यक्ष (छात्रा) पद पर मनीषा कुमारी विजयी रहीं। सचिव पद की जिम्मेदारी मनोज को मिली, वहीं संयुक्त सचिव पद पर चरनजीत सिंह निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर हुए कड़े मुकाबले में अजीत कुमार यादव ने जीत दर्ज कर अपनी जगह पक्की की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकेश कुमार विजयी हुए, जबकि संकाय प्रतिनिधि (विज्ञान) का पद नेहा राणा ने अपने नाम किया। इसके अलावा कार्यकारिणी में मनोनीत पदों पर स्नातक कला संकाय से नंदिनी हालदार, विज्ञान से शीला कुमारी, वाणिज्य से ज्योति वर्मा, स्नातकोत्तर से साबिया, क्रीड़ा चैम्पियन अजय कुमार और सांस्कृतिक सचिव के रूप में सौरभ भट्ट को शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पूरे कैंपस में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां छात्रों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ अपने नेताओं का जोरदार स्वागत किया। चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में मुख्य निर्वाचन अधिकारी और कॉलेज प्रशासन की भूमिका सराहनीय रही।