-->

search ad

जोगीठेर नगला में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, गांव में गूंजे मोदी-धामी के जयकारे।

जोगीठेर नगला में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, गांव में गूंजे मोदी-धामी के जयकारे।

खटीमा:(चरन सिंह सरारी) जोगीठेर नगला गांव आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के उत्साह से सराबोर रहा, जहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के जनप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य प्रतापपुर एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख खटीमा रणजीत सिंह नामधारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, नारे लगाकर और सभा के माध्यम से दोनों नेताओं के विकासपरक कार्यों की सराहना की।  नामधारी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने अपने ऊर्जावान नेतृत्व से राज्य में पर्यटन, रोजगार और बुनियादी ढांचे को नई दिशा दी है और प्रधानमंत्री मोदी का विजन देश को आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर कर रहा है। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने और विकास में सहयोग का संकल्प लिया। समारोह में किसान नेता गुरसेवक सिंह, भाजपा नेता जागीर सिंह, भजन सिंह, ग्राम प्रधान जोगीठेर नगला घनश्याम सिंह, ग्राम प्रधान उलानी श्रीमती रजवंत कौर, ग्राम प्रधान जादवपुर श्रीमती जेमवती देवी, पूर्व ग्राम प्रधान बंटी सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सहित सरदार कुलतार सिंह नामधारी, गुरप्रीत सिंह, मंगल सिंह, रमेश, बलदेव, मंत्री सिंह, मुकेश सिंह व बड़ी संख्या में सम्मानित कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे। पूरे गांव में मोदी और धामी के जयकारों से गूंजता माहौल कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के जोश और आस्था का प्रतीक रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन