-->

search ad

आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर भड़का जनाक्रोश, नगर पालिका में आजाद समाज पार्टी का धरना जारी — 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन।

आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर भड़का जनाक्रोश, नगर पालिका में आजाद समाज पार्टी का धरना जारी — 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) नगर के मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में आवारा व निराश्रित पशुओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण हो रही सड़क दुर्घटनाओं से आक्रोशित लोगों ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में रामप्यारे, प्रेमनाथ, देवशरण, विशाल राजपूत, राजेन्द्र, विनेश, अमित कुमार, पप्पू व बंटी सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन मौन है।धरने की सूचना मिलते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और पत्र जारी करते हुए बताया कि इस संबंध में अध्यक्ष, श्री कृष्ण प्रणामी महाराजा अग्रसेन गोशाला ट्रस्ट, सितारगंज से संपर्क किया गया है तथा 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका ने आश्वासन दिया कि आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ठोस और स्थायी समाधान निकाला जाएगा। वहीं, धरनास्थल पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन