-->

search ad

ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान में सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 25.34 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सख्ती।

ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान में सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्यवाही — 25.34 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दिखाई सख्ती।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) मुख्यमंत्री के संकल्प “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत जनपद उधमसिंहनगर में लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान कोतवाली सितारगंज पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान इंटर कॉलेज मैदान के पास से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से कुल 25.34 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान तैसीम खान पुत्र हसीन खान निवासी बाईपास कॉलोनी वार्ड नंबर 12, कोतवाली सितारगंज, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज के कुशल नेतृत्व में की गई। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार चौकी प्रभारी सरकड़ा, कानि. 795 जगदीश लोहनी एवं कानि. 04 तरुण चौधरी शामिल रहे, जिन्होंने मुस्तैदी से चेकिंग अभियान चलाते हुए आरोपी को दबोचा।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 343/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार, अवैध शराब बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान और अधिक तेज गति से जारी रहेगा।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस सतर्क है और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय जनता से भी अपील की गई है कि नशे के खिलाफ इस जंग में पुलिस का साथ दें, ताकि उत्तराखण्ड को नशामुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य सफल हो सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन