न्याय पंचायत बिरिया में मासिक शैक्षणिक बैठक संपन्न — 20 विद्यालयों के शिक्षकों ने साझा किए नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए लिया संकल्प।
09 अक्टूबर, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) न्याय पंचायत बिरिया के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय भरौनी में आज मासिक शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार बैठक का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस बैठक में न्याय पंचायत के कुल 20 विद्यालयों के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और शिक्षण पद्धतियों में सुधार तथा विद्यार्थियों की अधिगम उपलब्धि को ऊँचा उठाने के लिए सार्थक विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अजय सिंह क्वीरा ने की तथा संचालन प्रदीप कुमार, कुलवंत सिंह एवं आदित्य कुमार रघुवंशी ने किया।बैठक में शिक्षकों ने कक्षा-कक्ष प्रबंधन, नई शैक्षणिक तकनीकों, समावेशी शिक्षा, बच्चों की रचनात्मकता के विकास और गतिविधि-आधारित शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शिक्षकों ने अपने विद्यालयों में किए जा रहे नवीन शिक्षण प्रयोगों को साझा करते हुए अन्य शिक्षकों को प्रेरित किया। अनेक शिक्षकों ने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार डिजिटल शिक्षण, खेल और समूह आधारित गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सीखने की प्रक्रिया को आनंददायक बना सकती हैं।बैठक के दौरान शिक्षकों ने विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सामूहिक चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि आगामी महीनों में न्याय पंचायत स्तर पर सामूहिक पाठ योजना तैयार की जाएगी तथा शिक्षकों के बीच सहकर्मी निरीक्षण और डिजिटल शिक्षण सामग्री के प्रयोग को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी शिक्षकों ने एकमत होकर यह संकल्प लिया कि वे गुणवत्तापूर्ण, नवाचार आधारित और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित शिक्षा प्रदान करने के लिए टीम भावना, समर्पण और नई तकनीकों का अधिकतम उपयोग करेंगे।बैठक में प्रमुख रूप से अमित कनौजिया, मोनिका, निधि, हिमांशु पोखरिया, मोहित, लक्ष्मण सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक अजय सिंह क्वीरा ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयास ही शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले।