-->

search ad

दीपावली से पहले दो दिवसीय बिजली कटौती का अलर्ट — 9 और 12 अक्टूबर को सितारगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की अपील।

दीपावली से पहले दो दिवसीय बिजली कटौती का अलर्ट — 9 और 12 अक्टूबर को सितारगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की अपील।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) दीपावली से पूर्व विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ व सुरक्षित बनाए जाने के उद्देश्य से विद्युत वितरण खण्ड उपकेंद्र सितारगंज में आवश्यक रखरखाव एवं उन्नयन कार्य किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता सी.एस. बस्नेत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस तकनीकी कार्य के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दो दिन प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि दिनांक 09 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक 132 केवी उपकेंद्र सितारगंज से पोषित 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। इसके साथ ही दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक 132 केवी उपकेंद्र एल्विको सितारगंज से पोषित सभी 33 केवी फीडरों की आपूर्ति भी पूर्ण एवं आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इन निर्धारित तिथियों पर पूर्व तैयारी कर लें एवं आवश्यक कार्यों हेतु वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभागीय अधिकारी ने बताया कि यह कार्य दीपावली पर्व से पूर्व विद्युत लाइनों और उपकरणों के रखरखाव हेतु अनिवार्य है, जिससे आने वाले दिनों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।अधिशासी अभियंता सी.एस. बस्नेत ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि “राष्ट्रहित में बिजली बचाना हम सबका दायित्व है।” उन्होंने असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि यह कार्य उपभोक्ताओं की दीर्घकालिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन