-->

search ad

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर विशेषज्ञों ने दी उपयोगी जानकारी — छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प।

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में मनाया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता पर विशेषज्ञों ने दी उपयोगी जानकारी — छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प।

बाजपुर :(चरनसिंह सरारी) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पोषण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2025 के अवसर पर एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनुहार आर्य ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सैनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जंतु विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ. अतुल उप्रेती ने स्वास्थ्य को परिभाषित करते हुए जीवन के विभिन्न चरणों में उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “आज का मनुष्य अपने ही पैसों से अपनी सेहत को नुकसान पहुँचा रहा है,” और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. दर्शन सिंह कांबोज ने कृमि संक्रमण, इसके दुष्प्रभाव एवं खाद्य पदार्थों में उपयोग होने वाले रासायनिक तत्वों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन रसायनों के अधिक उपयोग से न केवल हमारी पाचन शक्ति प्रभावित होती है, बल्कि ये शरीर को धीरे-धीरे बीमारियों का घर बना देते हैं। इस अवसर पर डॉ. मनुहार आर्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हम अपनी परंपराओं और घरेलू खानपान से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि किसी से मिलने या कार्यक्रम में भाग लेने के समय चॉकलेट या प्रोसेस्ड फूड की बजाय मौसमी फल या सब्जियां भेंट करें, ताकि एक स्वस्थ समाज की दिशा में पहल हो सके।कार्यक्रम में डॉ. पंकज कुमार, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. पूजा रानी, डॉ. वंदना, डॉ. विकास रंजन, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. नितिन कश्यप, डॉ. ललित कुमार, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मेहराज बानो, डॉ. अनुराधा राणा, सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में खुशी शर्मा, इल्मा अंसारी, शशि बाला, बलविंदर सिंह, आकाश सागर, जसविंदर सिंह, नीतू, शालिनी, निदा, जैस्मिन, तानिया, सोनिया, कनिष्क रानी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, पोषण एवं कृमि संक्रमण से बचाव हेतु नियमित रूप से स्वच्छ भोजन, उबला पानी एवं हाथों की स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में सफल रहा, बल्कि इसने समाज को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन