-->

search ad

एस.एम. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला में 50 से अधिक शिक्षकों ने सीखे जीवनरक्षक उपाय, विशेषज्ञों ने दिए आपदा से निपटने के व्यवहारिक प्रशिक्षण।

एस.एम. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला में 50 से अधिक शिक्षकों ने सीखे जीवनरक्षक उपाय, विशेषज्ञों ने दिए आपदा से निपटने के व्यवहारिक प्रशिक्षण।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) एस.एम. पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के निर्देशन में एकदिवसीय डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रिसोर्स पर्सन डॉ. अभिषेक मित्तल एवं श्री भगवान बल्लभ जोशी ने प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय होने वाले नुकसान को कम करने, त्वरित बचाव कार्यों की रणनीतियों तथा सुरक्षा उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिसमें विद्यालय प्रबंधक भुवन चंद्र भट्ट, उप प्रबंधक हिमांशु खर्कवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मनिंदर सिंह गुलाटी एवं मुख्य अतिथि गण उपस्थित रहे। कार्यशाला में सितारगंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए 50 से अधिक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। रिसोर्स पर्सन ने भूकंप, आग, बाढ़, भवन ध्वस्त जैसी आकस्मिक परिस्थितियों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के समापन पर रिसोर्स पर्सन को विद्यालय परिवार की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार की सराहना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन