-->

search ad

दीपों की जगमगाहट से नहाया सितारगंज बाजार, दीपावली की खरीदारी में उमड़ा जनसैलाब — हर ओर दिखी रौनक और उल्लास का माहौल।

दीपों की जगमगाहट से नहाया सितारगंज बाजार, दीपावली की खरीदारी में उमड़ा जनसैलाब — हर ओर दिखी रौनक और उल्लास का माहौल।


सितारगंज : (चरनसिंह सरारी) दीपावली का पावन पर्व नजदीक आते ही पूरा सितारगंज नगर दीपों की रोशनी और उल्लास से झिलमिलाने लगा है। बाजारों में इस समय जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, रामलीला मैदान रोड और पीपल चौक से लेकर गलियों तक हर ओर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। दीपावली की तैयारियों में लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। जहां एक ओर लोग घर की सजावट के लिए रंग-बिरंगे मिट्टी के दीए, मोमबत्तियां, इलेक्ट्रॉनिक झालरें और सजावटी लाइटें खरीद रहे हैं,। वहीं दूसरी ओर धनतेरस के शुभ अवसर पर झाड़ू, बर्तन, चांदी के सिक्के और नए घरेलू सामान की खरीदारी भी जोरों पर है। बाजारों में व्यापारियों के चेहरों पर रौनक छाई हुई है, क्योंकि ग्राहकों की भारी भीड़ से बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बीच मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए पूजन सामग्री, मूर्तियां, पुष्प, मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर भी खरीदारों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। दीपावली के स्वागत में नगर का हर कोना रोशनी से जगमगा रहा है, जिससे पूरा सितारगंज त्योहार की खुशियों में डूबा हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन