-->

search ad

गदरपुर में एसटीएफ की गाज — दो किलो अफीम के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 8 लाख — मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को मिली बड़ी सफलता, नशे के नेटवर्क पर एसटीएफ का शिकंजा और सख्त।

गदरपुर में एसटीएफ की गाज — दो किलो अफीम के साथ यूपी का तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 8 लाख — मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान को मिली बड़ी सफलता, नशे के नेटवर्क पर एसटीएफ का शिकंजा और सख्त।

देहरादून/गदरपुर:(चरनसिंह सरारी) उत्तराखंड में नशा तस्करों के खिलाफ एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर के निर्देशन में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने कोतवाली गदरपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास से एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम बरामद की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान भवदीप सिंह पुत्र मालकीत सिंह निवासी मकान नंबर 160, नबाबगंज थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था और यूपी से अफीम लाकर उत्तराखंड के सीमांत इलाकों में खपाता था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह यह अफीम नबाबगंज से खरीदकर गदरपुर क्षेत्र में बेचने आ रहा था। एसटीएफ टीम द्वारा की गई गहन पूछताछ में कई अन्य ड्रग्स तस्करों के नामों का भी खुलासा हुआ है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की विशेष टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।इस संयुक्त ऑपरेशन का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरुप ने किया, जबकि पर्यवेक्षण सीओ परवेज अली का रहा। कार्रवाई में एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, हेड कॉन्स्टेबल मनमोहन सिंह, रविन्द्र बिष्ट, आरक्षी वीरेंद्र चौहान और इसरार अहमद की सराहनीय भूमिका रही। साथ ही कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम में उ0नि0 मुकेश मिश्रा, आरक्षी मोहन भट्ट और कुंदन भी शामिल रहे, जिन्होंने सूझबूझ और तत्परता से कार्रवाई को अंजाम दिया।एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि प्रदेश में नशा तस्करों पर निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एसटीएफ लगातार मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए हर जिले में अभियान चला रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे से दूर रहें और यदि किसी भी प्रकार की नशा तस्करी या मादक पदार्थों की जानकारी हो तो तुरंत एसटीएफ हेल्पलाइन 0135-2656202 या 9412029536 पर सूचना दें।एसटीएफ की यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस के उस मिशन को और मजबूत करती है, जिसके तहत राज्य को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। गदरपुर में हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने नशे के कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी एसटीएफ की तत्परता की सराहना करते हुए इसे देवभूमि को नशे के अभिशाप से मुक्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता बताया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन