-->

search ad

कॉलेज में हंगामा: अध्यक्ष पद की प्रत्याशी छात्रा राजविंदर कौर छत पर चढ़ी, पेट्रोल की बोतल लेकर दी आत्मदाह की धमकी — प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने चलाया समझाने का अभियान, बमुश्किल शांत हुई स्थिति।

कॉलेज में हंगामा: अध्यक्ष पद की प्रत्याशी छात्रा राजविंदर कौर छत पर चढ़ी, पेट्रोल की बोतल लेकर दी आत्मदाह की धमकी — प्राचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने चलाया समझाने का अभियान, बमुश्किल शांत हुई स्थिति।

सितारगंज :(चरनसिंह सरारी) राजकीय महाविद्यालय सिसोना सितारगंज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कॉलेज की छात्रा राजविंदर कौर अचानक कॉलेज की बिल्डिंग की छत पर चढ़ गई और पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आत्मदाह की धमकी देने लगी। देखते ही देखते कॉलेज परिसर में छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद छात्रा को शांत कर नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि छात्रा राजविंदर कौर ने कॉलेज प्राचार्य रेनू बंसल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “मैडम छात्रों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं करतीं और उनकी बातों को नज़रअंदाज़ करती हैं।”मामले की पृष्ठभूमि में बताया जा रहा है कि 24 सितंबर को हुए छात्रसंघ चुनाव के दौरान राजविंदर कौर का अध्यक्ष पद के लिए दाखिल नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद छात्रा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। 16 अक्टूबर को हाई कोर्ट ने अध्यक्ष पद पर पुनः चुनाव कराने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा कार्रवाई में ढिलाई बरते जाने से छात्रा नाराज़ थी और इसी आक्रोश में उसने यह कदम उठा लिया।मौके पर पहुंचे पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने बड़ी समझदारी से हालात को काबू में किया। प्राचार्य रेनू बंसल ने घटना के बाद कहा कि “कॉलेज प्रबंधन छात्रों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनता है और समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराता रहेगा। छात्रों से अपील है कि इस तरह का कदम उठाने के बजाय सीधे संवाद करें।”घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस मामले की चर्चा जोरों पर है।छात्रसंघ से जुड़े छात्र भी कॉलेज प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।फिलहाल पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन