सितारगंज में पहली बार स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में हुआ इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई जबरदस्त वक्तृत्व प्रतिभा – शिक्षा जगत में नई मिसाल कायम।
27 अक्टूबर, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज क्षेत्र के शिक्षा जगत में इतिहास रचते हुए स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली बार इंटर स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस शानदार बौद्धिक मंच ने विद्यार्थियों के भीतर छिपी तर्कशक्ति, आत्मविश्वास और प्रभावशाली वक्तृत्व कला को उजागर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपने सशक्त तर्कों, ओजस्वी भाषा और सधी हुई प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उपकार सिंह बल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे प्रतियोगी आयोजन न केवल विद्यार्थियों की सोच को नई दिशा देते हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं।इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक श्री पलविंदर सिंह औलख, प्रधानाचार्या श्रीमती कमलजीत कौर, सीनियर कोऑर्डिनेटर भूपिंदर सिंह, अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री उत्तम तिवारी सहित निर्णायक मंडल के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के विचारों की गहराई और अभिव्यक्ति की शक्ति की खुलकर सराहना की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया गया, जिसे अभिभावकों और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।प्रतियोगिता के परिणामों में विल्बर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल,सितारगंज रनर-अप रहा। सर्वश्रेष्ठ वक्ता (पक्ष) का खिताब आयुषी परमानिक (विल्बर स्कूल) को और सर्वश्रेष्ठ वक्ता (विपक्ष) का सम्मान वंश माझी (स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल) को प्राप्त हुआ। वहीं, सर्वश्रेष्ठ प्रतिवाद (रेबुतल) का पुरस्कार सपना राजभर श्री चैतन्य स्कूल को मिला।कार्यक्रम के समापन पर सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती कमलजीत कौर ने सभी विद्यालयों, प्रतिभागियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि, “वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की सोचने, बोलने और अभिव्यक्त करने की क्षमता को मजबूत बनाती हैं।स्कॉलर्स वैली इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना है।” प्रतियोगिता के इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करते हुए सितारगंज का नाम पूरे जनपद में रोशन कर दिया।