-->

search ad

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त रुख का असर – महिलाओं की चेन तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की सदस्य राजस्थान से गिरफ्तार, नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कामयाबी।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त रुख का असर – महिलाओं की चेन तोड़ने वाले अंतरराज्यीय गिरोह की सदस्य राजस्थान से गिरफ्तार, नानकमत्ता पुलिस की बड़ी कामयाबी।


नानकमत्ता : (चरनसिंह सरारी) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के कुशल निर्देशन और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत नानकमत्ता पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह की एक महिला सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने खुलासा किया कि गिरफ्तार महिला बबीता पत्नी रिंकू निवासी ग्राम रुंदी करण, थाना चिकसाना, जिला भरतपुर (राजस्थान) अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ धार्मिक मेलों और जागरणों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी। यह गिरोह विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों में सक्रिय रहता था, जहां महिलाओं के गले की सोने की चेन झपटने की घटनाएं घटित होती थीं।घटना 21 अक्टूबर 2025 की है, जब पीड़ित प्रधुमन गंगवार निवासी ग्राम दमखोदा, जनपद बरेली (उ.प्र.) की माता शांति देवी नानकमत्ता साहिब मेले में दर्शन करने आई थीं। उसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। तहरीर मिलते ही थाना नानकमत्ता पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और घटना के खुलासे हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की।एसएसपी उधमसिंहनगर के मार्गदर्शन में टीम ने मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से अध्ययन किया और संदिग्ध महिला की पहचान कर राजस्थान पुलिस की मदद से लोकेशन ट्रेस की। दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को टीम ने अभियुक्ता बबीता को चोरी की गई सोने की चेन के हिस्से सहित गिरफ्तार कर लिया, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि वह अपने गिरोह के साथ राजस्थान से मेले में चोरी करने आई थी और इससे पूर्व वह मेरठ व इलाहाबाद में आयोजित कुंभ मेले एवं धार्मिक आयोजनों में भी इसी प्रकार की वारदातों में जेल जा चुकी है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस सफलता पर पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार के अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा व शांति व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की धरपकड़ में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन