-->

search ad

नानकमत्ता में भाजपा की बैठक में गूंजा ‘स्वदेशी अपनाओ’ का नारा, पूर्व विधायक डॉ. राणा बोले—जब अपना देश मजबूत होगा तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

नानकमत्ता में भाजपा की बैठक में गूंजा ‘स्वदेशी अपनाओ’ का नारा, पूर्व विधायक डॉ. राणा बोले—जब अपना देश मजबूत होगा तभी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।


नानकमत्ता:(चरनसिंह सरारी) पर्वतीय उत्थान समिति के सभागार में भाजपा विधानसभा मंडल की बैठक “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के तहत “स्वदेशी अपनाओ” कार्यक्रम के रूप में बड़े उत्साह से आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में स्वदेशी भावना को पुनर्जीवित करने का अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुएं खरीदेंगे, तभी देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय कारीगरों, शिल्पियों को रोजगार मिलेगा। डॉ. राणा ने कहा कि दीपावली जैसे पर्वों पर हमें स्थानीय उत्पादकों द्वारा बनाए गए पारंपरिक दिए, सजावटी सामान व हस्तशिल्प वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि क्षेत्र का पैसा यहीं पर रहे और छोटे उद्यमी सशक्त हों।भाजपा नेता जगदीश जोशी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की नींव स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग से ही मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हमें यह पहचानने की आवश्यकता है कि कौन सी वस्तुएं विदेशी हैं और कौन सी स्वदेशी, ताकि हम अपने व्यवहार में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दे सकें। जोशी ने कहा कि यह केवल एक आर्थिक नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का अभियान है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुष्कर काला ने कहा कि स्वदेशी अपनाने से गांव-गांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत फिर से विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह मान, जिला महामंत्री रमेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य भास्कर सिंह सम्मल, ग्राम प्रधान जगदीश अटवाल, सुमित जोशी, राज सिंह, जितेंद्र सिंह राणा, रणजीत राणा सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और सभी कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी अपनाने व आत्मनिर्भर भारत निर्माण का संकल्प लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन