स्वदेशी से सशक्त भारत का निर्माण, आत्मनिर्भरता बनेगी नई पहचान : मुकेश सनवाल।
11 अक्टूबर, 2025
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को स्थानीय मंडी सभागार में आयोजित मंडलस्तरीय कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश कर रहा है। जनधन योजना, उज्ज्वला, स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीएसटी दरों में कमी जैसी पहलें देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सक्षम और स्वावलंबी बना रही हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वे इन योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर समाज के अंतिम व्यक्ति को इसका लाभ दिलाएं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अपनी आदत बनाएगा। जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में भागीदार है और प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को जन आंदोलन में बदलना हम सबकी जिम्मेदारी है।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भोला जोशी, महामंत्री अमित रस्तोगी, जया जोशी, कुलदीप गंगवार, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, सुलोचना रावत, राकेश त्यागी, सुरेश जगराती, सभासद सतीश उपाध्याय, शिवपाल चौहान, पंकज गहतोड़ी, नितिन चौहान, सचिन गंगवार, रवि रस्तोगी, चंदन श्रीवास्तव समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मंडल कार्यकारिणी के आनंद बल्लभ भट्ट, अजय गुप्ता, गीता गढ़कोटी, शिवम रस्तोगी, धीर सिंह, अभिषेक जैन, रीता सक्सेना, सुमन राणा, हर्षित पांडे, रेखा ठाकुर, नवीन भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के सदस्य भी मौजूद रहे। पूरा सभागार भारत माता के जयघोष और आत्मनिर्भर भारत के नारों से गूंज उठा।