दिल्ली में सितारगंज के युवा नेता विशाल श्रीवास्तव की भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से आत्मीय मुलाक़ात, नेतृत्व की सरलता से प्रभावित होकर संगठन के उज्ज्वल भविष्य का जताया भरोसा।
15 जनवरी, 2026
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) क्षेत्र के सक्रिय और चर्चित युवा नेता विशाल श्रीवास्तव ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक दिशा को लेकर सकारात्मक एवं प्रेरक संवाद हुआ। विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अत्यंत सरल, विनम्र और कार्यकर्ता-सुलभ व्यवहार उन्हें बेहद प्रभावित करने वाला लगा, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा वास्तव में अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ता तक जुड़ी हुई पार्टी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नितिन नवीन के सशक्त, दूरदर्शी और समर्पित नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को देशभर में नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी तथा आने वाले समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ उभरेगा। विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां निष्ठावान कार्यकर्ता अपनी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता के बल पर किसी भी पद तक पहुंच सकता है और इसका जीवंत उदाहरण स्वयं नितिन नवीन हैं, जिनका संघर्षपूर्ण राजनीतिक सफर आज लाखों युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।