भारत विकास परिषद उत्तराखण्ड पूर्व प्रान्त की प्रान्तीय परिषद बैठक में सेवा-संस्कार का संकल्प, हल्द्वानी शाखा रही अव्वल।
03 मार्च, 2026
Edit
सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) बीते रविवार को भारत विकास परिषद उत्तराखण्ड पूर्व प्रान्त की प्रान्तीय परिषद बैठक का भव्य आयोजन सितारगंज द्वारा खटीमा बाईपास स्थित एक रिसोर्ट में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय समन्वयक गजेन्द्र सिंह संन्धू, विशिष्ट अतिथि संयुक्त महामंत्री नरेन्द्र अरोरा, प्रान्तीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल एवं प्रान्तीय अध्यक्ष डा० बिनय खुल्लर ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान वंदेमातरम् के साथ किया; लगभग 15 शाखाओं—रुद्रपुर, रामनगर, खटीमा, टनकपुर, काशीपुर, हल्द्वानी, काठगोदाम सहित अन्य स्थानों—से पहुँचे प्रतिनिधियों ने सेवा, संस्कार व सहयोग के वार्षिक कार्यों की प्रभावशाली रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने, महिला सशक्तिकरण के तहत सिलाई-कढ़ाई, मेहंदी प्रशिक्षण व आजीविका केन्द्रों की स्थापना तथा रुद्रपुर में परिषद चैरिटेबल के माध्यम से नेत्र चिकित्सालय खोलने और नेत्रदान जागरूकता अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया गया; मुख्य अतिथि संन्धू ने राष्ट्रहित व समाजोत्थान को सर्वोपरि बताते हुए संगठन को विकास के पथ पर अग्रसर रखने का आह्वान किया, वहीं वार्षिक मूल्यांकन में हल्द्वानी शाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी तथा खटीमा, काशीपुर, रामनगर, काठगोदाम सहित अन्य शाखाओं को भी उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया, रुद्रपुर शाखा को सर्वाधिक नेत्रदान के लिए और विवेकानन्द शाखा रुद्रपुर को दिव्यांगजनों को अंग प्रदान करने के लिए विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय महासचिव हरीश शर्मा ने किया तथा अंत में सितारगंज शाखा अध्यक्ष अमित गोयल ने सभी अतिथियों व प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा-संस्कार के संकल्प को और सशक्त बनाने का संदेश दिया।