-->

search ad

होली मिलन समारोह में सामाजिक समरसता का संदेश: सितारगंज में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण, पूर्व सीएम ने एससी-एसटी के अधिकारों पर बुलंद की आवाज।

होली मिलन समारोह में सामाजिक समरसता का संदेश: सितारगंज में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का भव्य अनावरण, पूर्व सीएम ने एससी-एसटी के अधिकारों पर बुलंद की आवाज।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के बरा स्थित फार्म हाउस में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह इस बार ऐतिहासिक बन गया, जब भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का विधिवत अनावरण डोर खींचकर किया गया। समारोह में पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण कर बाबा साहब को नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अपने ओजस्वी संबोधन में विजय बहुगुणा ने कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान ने देश के वंचित, शोषित और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग को समान अधिकार दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने घोषणा की कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर एससी-एसटी वर्ग के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की मांग करेंगे, ताकि सामाजिक न्याय की भावना को और मजबूती मिल सके। इस अवसर पर डॉ. सुरेश गंगवार, केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य व बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार के सदस्य भुजेंदर गंगवार, पूर्व प्रधान हरिप्रसाद शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भगवान सिंह पटेल, राजेश गुप्ता, पंडित राम बाबू शर्मा (नवाबगंज, बरेली) सहित एससी समाज के अनेक जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे समारोह में होली के रंगों के साथ सामाजिक समरसता, एकता और संविधान के प्रति आस्था का संदेश गूंजता रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन