-->

search ad

नेपाल सीमा पर एसएसबी का बड़ा प्रहार: शारदा बैराज के पास 5.36 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार।

नेपाल सीमा पर एसएसबी का बड़ा प्रहार: शारदा बैराज के पास 5.36 ग्राम स्मैक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार।


बनबसा/चंपावत:(चरनसिंह सरारी) भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए सशस्त्र सीमा बल की 57वीं वाहिनी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कमान अधिकारी श्री मनोज कुमार के कुशल निर्देशन में सीमा चौकी बनबसा की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर शारदा बैराज क्षेत्र में सघन घेराबंदी कर सोमवार शाम लगभग 7:20 बजे एक संदिग्ध युवक को सीमा पार करने से ठीक पहले दबोच लिया। विधिसम्मत तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.36 ग्राम अवैध स्मैक (पॉलीथीन सहित) बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीर भंडारी (20) पुत्र डमर सिंह भंडारी, निवासी नेपाल बताया और स्वीकार किया कि वह स्मैक भारत से खरीदकर नेपाल ले जाने की फिराक में था। कार्रवाई के दौरान सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार की उपस्थिति में निरीक्षक लाल चंद के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, विजय कुमार तथा आरक्षी नितीश कुमार, अरुण राठौर, आलोक कुमार और अनुराग पाण्डेय की टीम ने मुस्तैदी से ऑपरेशन को सफल बनाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को बरामद मादक पदार्थ सहित थाना बनबसा को सुपुर्द कर दिया गया है। सीमा क्षेत्र में तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए एसएसबी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि राष्ट्र की सुरक्षा और नशा मुक्त समाज के संकल्प के प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध और सजग है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन