-->

search ad

परीक्षा परिणाम में देरी से छात्रों का बढ़ा आक्रोश, कुलपति से जल्द घोषणा की उठी तेज मांग।

परीक्षा परिणाम में देरी से छात्रों का बढ़ा आक्रोश, कुलपति से जल्द घोषणा की उठी तेज मांग।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिसौना, सितारगंज सहित क्षेत्र के अनेक छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं समाप्त हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद अब तक परीक्षा परिणाम घोषित न होने से विद्यार्थियों में असमंजस और चिंता का माहौल गहराता जा रहा है। इसी को लेकर छात्र प्रतिनिधि तुषार शर्मा (कोषाध्यक्ष) ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति तथा महाविद्यालय प्रशासन को संबोधित एक पत्र भेजकर छात्रहित में परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग उठाई है। पत्र में कहा गया है कि परिणाम में लगातार हो रही देरी के कारण सैकड़ों विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई, नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय प्रभावित हो रहे हैं, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटकता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों और अभिभावकों का कहना है कि यदि जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया तो उन्हें गंभीर शैक्षणिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर छात्र समुदाय में भी चर्चा तेज हो गई है और सभी की निगाहें अब विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले पर टिकी हुई हैं। छात्रों ने उम्मीद जताई है कि कुलपति इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों को राहत देंगे और उनकी शैक्षणिक राह को सुगम बनाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन