-->

search ad

सितारगंज में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उग्र धरना, 12 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की चेतावनी; आसपा के जिलाध्यक्ष ने दिया खुला समर्थन।

सितारगंज में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उग्र धरना, 12 सूत्रीय मांगों पर आर-पार की चेतावनी; आसपा के जिलाध्यक्ष ने दिया खुला समर्थन।

सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले बाल विकास कार्यालय सितारगंज में अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा धरना अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है, जहां सोमवार को आजाद समाज पार्टी के नेता व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन को खुला और पूर्ण समर्थन देते हुए सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। धरने पर बैठी सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने राज्य सरकार से मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन तथा केंद्र सरकार से 150 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि की सिफारिश भेजने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने का शासनादेश जारी करने, बायोमैट्रिक उपस्थिति से मुक्त रखने, सुपरवाइजर पदों पर वरिष्ठता के आधार पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने सहित अपनी सभी 12 मांगों को तत्काल लागू करने की जोरदार मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकत्रियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि वर्षों से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें उचित सम्मान और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है, जिससे उनमें गहरा रोष व्याप्त है। इस अवसर पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की रीढ़ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उनकी पार्टी हर स्तर पर उनके संघर्ष के साथ खड़ी रहेगी। धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी, सुखदेव कौर, जमनोत्री, अनीता रानी, कुलवंत कौर, मिथिलेश, मनकिंदर कौर, सरिता, मंजू राणा, राधा देवी, उर्मिला, किरण, अजय लक्ष्मी, गोदावरी, आरती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आंदोलन को और मजबूती प्रदान की, वहीं कार्यकत्रियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो यह आंदोलन पूरे क्षेत्र में व्यापक रूप ले सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन