-->

search ad

सितारगंज में कांग्रेस पार्टी का विराट शक्ति प्रदर्शन, गोदियाल का भाजपा पर प्रहार—“2027 में बनेगी कांग्रेस सरकार”।

सितारगंज में कांग्रेस पार्टी का विराट शक्ति प्रदर्शन, गोदियाल का भाजपा पर प्रहार—“2027 में बनेगी कांग्रेस सरकार”।

सितारगंज:(चरन सिंह सरारी) सितारगंज के करन गार्डन हॉल (मेनका टॉकीज) में उस वक्त जबरदस्त राजनीतिक माहौल देखने को मिला जब कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आगमन पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और “कांग्रेस जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया, जहां मंच से एकजुटता का बड़ा संदेश देते हुए नेताओं ने भाजपा पर झूठी अफवाहें फैलाकर पार्टी में फूट डालने की साजिश का आरोप लगाया और साफ कहा कि कांग्रेस पूरी तरह संगठित है, 2027 विधानसभा चुनाव में जिसे भी टिकट मिलेगा, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जीत दिलाएंगे। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार को किसान, व्यापारी और गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की हितैषी बनकर रह गई है और आम जनता की समस्याएं अनसुनी की जा रही हैं। पूर्व विधायक नारायण पाल ने भाजपा शासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उद्योगपतियों और ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और सिडकुल की फैक्ट्रियों में स्थानीय युवाओं के साथ भेदभाव कर बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि क्षेत्रीय युवाओं को बेहद कम वेतन पर काम करने को मजबूर किया जा रहा है। मुख्य अतिथि गणेश गोदियाल ने अपने आक्रामक तेवर में धामी सरकार को पूरी तरह विफल करार देते हुए कहा कि प्रदेश में आर्थिक असमानता तेजी से बढ़ रही है, खनन और बड़े प्रोजेक्ट बाहरी लोगों को सौंपे जा रहे हैं और नशे का कारोबार गांव-गांव तक फैल चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अपने अधिकारों की आवाज उठाती है तो उस पर फर्जी मुकदमे लाद दिए जाते हैं, साथ ही भाजपा सरकार पर बंगाली समाज की जमीनों पर कब्जे और महिलाओं के अपमान जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। गोदियाल ने विश्वास जताया कि जनता बदलाव चाहती है और 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, नवतेज पाल सिंह, करन जंग, राम नगीना प्रसाद, मुगनी अहमद, सरताज अहमद, हरीश दुबे, हरपाल सिंह, रंजीत सिंह राणा, विपिन खोलिया, बलवंत बोरा, हसनैन मलिक, उत्तम आचार्या, दिलबाग सिंह, हिमेश खर्कवाल, नारायण सिंह बिष्ट, शाकिर अली, सुरेन्द्र सिंह करनावल, सुरेन्द्र सिंह, नरेश राणा, रेखा सोनकर, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष सरस्वती बाला सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भारी उत्साह के साथ मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह जनसभा का रूप लेता नजर आया।



विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन