-->

search ad

सिडकुल कर्मी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सिडकुल कर्मी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका



दिनेशपुर (सतपाल सिंह सरारी) क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, अमृतनगर नंबर एक निवासी 32 वर्षीय सुजय हीरा गुरुवार रात भोजन करने के बाद घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक सुनसान कमरे में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।

मृतक की बहन सुप्रिया का कहना है कि गुरुवार रात कुछ लोगों ने फोन करके सुजय को बुलाया था। उन्होंने आशंका जताई है कि उसके भाई की हत्या की गई है और पूरे मामले की गहन जांच होनी चाहिए। हालांकि, अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक नशे का आदी था और सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत था।

सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

किच्छा में भी युवक की संदिग्ध मौत

वहीं, किच्छा के विकास कॉलोनी में भी एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। बीस फुटा रोड निवासी आरिस को गुरुवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन