-->

search ad

खटीमा में खेल शिक्षक पर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा

खटीमा में खेल शिक्षक पर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा

 


खटीमा: (सतपाल सिंह सरारी) उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र के चकरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक खेल शिक्षक पर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप सामने आया। मामले की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और स्कूल पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। जब इस घटना की जानकारी छात्रा के परिवार और अन्य लोगों को हुई, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस द्वारा बुलाए जाने पर शिक्षक ने वीडियो डिलीट कर दिया।

घटना के विरोध में ग्रामीणों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन किया और खंड शिक्षाधिकारी भानुप्रताप कुशवाहा का घेराव कर नाराजगी जताई। उनका आरोप था कि संबंधित शिक्षक को लंबे समय से संरक्षण दिया जा रहा था, जिसके चलते वह इस तरह की हरकतें करता रहा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी कई बार प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को भीड़ से निकालकर कोतवाली ले गई। इसके बाद संबंधित शिक्षक सुखविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया और खंड शिक्षाधिकारी को रुद्रपुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन