पत्रकारों के घर घुसकर गाली गलौच, और जान से मरने की धमकी
21 जून, 2021
Edit
नानकमत्ता: (ब्यूरो– सतपाल सिंह) नानकमत्ता क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से कच्ची शराब, और स्मैक का कारोबार जोरो शोरो से चल रहा है । नशे के कारोबारियो के हौसले इस कदर बुलंद है नशे का विरोध करने पर वह घरों में घुसकर मारपीट और जान से मरने तक उतारू हो जाते है । ऐसा ही मामला शनिवार को शाम को ग्राम बिडोरी में देखने को मिला पुलिस द्वारा शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर ग्राम बिडोरी खखरा नाले के पास ग्राम बिडोरी थाना नानकमत्ता निवासी गुरदेव सिंह पुत्र बलवीर सिंह को अवैध शराब की भट्टी और 50 लीटर कच्ची शराब खाम के साथ और उसकी पत्नी को उसके घर से 20 लीटर शराब की गैलन के साथ गिरफ्तार किया था । इसी बीच शनिवार की शाम गुरदेव सिंह शराब तस्कर का भाई छिंदर सिंह और तस्कर का बेटा राजा सिंह मुखबिरी के शक से बिडोरी निवासी पत्रकार दैनिक भास्कर चरन सिंह वा उसका उनका बेटा दैनिक जागरण नानकमत्ता पत्रकार सतपाल सिंह के घर में घुस आए और गाली गलोच करने लगे । साथ ही धमकी दी की समय आने पर देख लेंगे तुम लोगो ने हमारी शराब पकड़वाई है । इस दौरान पत्रकारों ने तत्काल पुलिस थाना नानकमत्ता थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस की बात आने की बात सुन दोनो फरार हो गए । इस घटना से साबित होता है की नशा कारोबारियों के हौसले किस कदर बुलंद है । शराब और नशे के कारोबारियों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है जिसके चलते कारोबारियों में खलबली मची है जिसके चलते वह आम लोगो अपना गुस्सा उतार रहे है । ऐसे में पुलिस प्रशासन को ऐसे लोगो के विरुद्ध भी कड़ी से कड़ी कारवाही करनी चाहिए जिससे लोगो में ऐसे लोगो के प्रति डर पैदा ना हो ।