-->

search ad

  अवैध 12 बोर तमंचे एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

अवैध 12 बोर तमंचे एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

 

नानकमत्ता: (ब्यूरो) सोमवार को पुलिस को डायल 112 पर मिली सूचना पर एक आरोपित को 12 बोर तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने धर दबोचा ।थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया की पुलिस को सोमवार को दोपहर के समय डायल 112 पर पुलिस को ग्राम टुकड़ी निवासी गुरमीत सिंह ने सूचना दी कि आरोपित अमरजीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह घर में मारपीट कर रहा है । जिनके पास एक 12 बोर का तमंचा भी है । सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख आरोपित ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ लिया तलाशी लेने पर आरोपित के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया । बाद में डायल 112 पर कॉल करने वाले गुरमीत सिंह ने बताया की तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ आरोपित उसका पिता है । आरोपित के खिलाफ पुलिस ने  आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है । मौके पर पहुंचने वाली टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उपनिरक्षक धर्मेंद्र आर्य, कांस्टेबल ललित नेगी, सुरेंद्र सिंह, बोविंदर कुमार आदि शामिल थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन